HNN/ शिमला
ठियोग के प्रेमघाट में पुलिस की एसआईयू टीम ने बस में सवार एक तस्कर से नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम ने ठियोग के प्रेमघाट में नाका लगाया हुआ था।
इस दौरान शिमला की ओर से आ रही एक एचआरटीसी बस को जांच कर लिए रुकवाया गया। इस दौरान बस में सवार एक व्यक्ति सुमेश वर्मा निवासी गांव बयाल तहसील निरमंड जिला कुल्लु पुलिस टीम को सामने पाकर घबरा गया। शक के आधार पर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 19.70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इतना ही नहीं आरोपी के कब्जे से पुलिस द्वारा एक सिरिंज भी मौके से बरामद की गई है। उधर, एसपी मोनिका भुटुंगरू ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एचआरटीसी बस में सवार एक व्यक्ति से चिट्टा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





