HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में आधी रात को एक मकान में अचानक ही आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को आग की चपेट में लेकर राख के ढेर में तब्दील कर दिया। हालांकि, घर में आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है परंतु इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।
उधर दमकल विभाग की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया परंतु आग की लपटें इतनी तेज थी कि सब कुछ परिवार जनों की आंखों के सामने जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू के आनी उपमंडल के चलात्थर गांव में ज्ञान चंद निवासी चलात्थर डाकघर डुहाड तहसील आनी के काष्ठकुणी शैली से निर्मित 14 कमरों के मकान में देर रात आग लग गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मकान में दुकान के सामान का स्टोर रखा था। आग लगने से मकान में तीन बैड सहित 15 बिस्तर और दुकान का सामान जिसमें बर्तन रखे थे इसमें पीतल के बर्तन करीब 20 लाख से अधिक का सामन रखा था सब जल गया। उधर, प्रशासन की ओर से एसडीएम आनी कुलदीप पटियाल ने बताया कि मकान में आग लगने की सूचना मिली है। बताया कि आग से हुए नुक्सान का आकलन कर पीड़ित परिवार को फौरी राहत प्रदान की जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





