लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हजारों रुपए की ठगी का शिकार हुआ कर्मचारी

SAPNA THAKUR | 21 नवंबर 2021 at 1:42 pm

HNN/ सोलन

जिला में एक बार फिर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ने एक व्यक्ति को अपने झांसे में लिया तथा पहले 18900 और बाद में 24100 रूपए खाते से उड़ा लिए। लिहाजा, पीड़ित ने धर्मपुर पुलिस थाना में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।

जानकारी अनुसार आर्मी डगशाई कैंप के कर्मचारी ज्ञानेश्वर खैरनार पुत्र बिठ्ठल निवासी गाडगेबाबा नगर पाचोरा महाराष्ट्र ने बताया कि उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बजाज का कर्मचारी बताया। इस दौरान शातिर ने उसे बजाज का कार्ड फ्री में देने का झांसा दिया। ऐसे में कर्मचारी भी शातिर के झांसे में आ गया तथा उसे एसबीआई क्रेडिट की सारी जानकारी दे दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद उसके फोन पर दो बार पैसों की निकासी के मैसेज आए जिसे देखकर कर्मचारी के होश उड़ गए। उसने देखा कि शातिर ने खाते से कुल 43 हजार रूपए निकाल लिए। लिहाजा कर्मचारी ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]