लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आज का राशिफल, 31 मई / तुला राशि को धन लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

हिमाचलनाउ डेस्क | 31 मई 2025 at 7:42 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow / शिमला

जाने 31 मई 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और इस दिन को बेहतर बनाने के लिए आप क्या उपाय कर सकते हैं। साथ ही जानें कि आपके लिए शुभ अंक और शुभ रंग क्या होगा।

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार है। पंचमी तिथि आज रात 8:16 बजे तक रहेगी। आज सुबह 10:43 बजे तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही, पुष्य नक्षत्र आज रात 9:08 बजे तक रहेगा। आज श्रुति पंचमी है। इसके अलावा, शुक्र आज सुबह 11:32 बजे मेष राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कि 31 मई 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और इस दिन को बेहतर बनाने के लिए आप क्या उपाय कर सकते हैं। साथ ही जानिए कि आपके लिए शुभ अंक और शुभ रंग क्या रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको व्यापार को बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। आज आपको किसी को दिया हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी से लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आज आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। घर में किसी फंक्शन के कारण आपके शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। पहले शुरू किए गए ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में गलतफहमियां आज दूर होंगी, जिससे मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज आपको धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग – मैजेंटा
शुभ अंक – 6

वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सारे काम योजनाओं के अनुसार पूरे होने से आपका मन काम में लगेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। कार्य में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आप चीजों को बेहतर समझने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों से रिश्ते सुधरेंगे जिससे आपसी मिठास बनी रहेगी। आज आपको बच्चों से सुख मिलेगा। आपको कुछ राज की बातें भी पता चल सकती हैं।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 8

मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पिछले कुछ दिनों से किसी मित्र के साथ चल रही खटास आज दूर होगी। राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। व्यापारी आज महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। आज आप किसी से लिया गया कर्ज चुकता कर देंगे जिससे तनाव कम होगा। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। किसी स्वास्थ्य समस्या से भी राहत मिलेगी। कुल मिलाकर दिन शानदार रहेगा।
शुभ रंग – सिल्वर
शुभ अंक – 9

कर्क (Cancer)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए दिन राहत भरा रहेगा। आप नया शेड्यूल बनाने का विचार कर सकते हैं। आज आप ऑफिस में फोन का कम उपयोग करेंगे और पूरी तरह काम पर ध्यान देंगे। धन संबंधी मामलों में दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। किसी को पैसा उधार देने से पहले सोचना बेहतर होगा। आज आप जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी समस्या का हल जल्द मिलेगा।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 6

सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा जिससे आप खुश रहेंगे। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। सेहत बनाए रखने के लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। व्यवहार में अच्छे बदलाव के कारण आप कुछ नए दोस्त बना सकते हैं। दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। लवमेट्स आज एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे जिससे रिश्ते में मिठास आएगी।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – 4

कन्या (Virgo)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान काम पूरा करने पर हो सकता है। आज आप भाग्य के सहयोग से काम पूरे करने में सफल रहेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा बहुत चर्चा करनी पड़ सकती है। दुश्मन आपकी योजनाओं से प्रभावित हो सकते हैं। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर रहे लोगों के लिए दिन खास है। जीवन में चल रही समस्याएं जल्द हल होंगी। जो महिलाएं खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए अच्छा अवसर है।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 5

तुला (Libra)
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा खासा धन मिलेगा। दुश्मन आपसे दूर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। लेखक आज कोई नई कहानी लिख सकते हैं जो लोगों को पसंद आएगी। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग बनाते हैं, उनकी पेंटिंग्स आज बड़ी प्रदर्शनी में लग सकती हैं, जहां लोगों से खूब सराहना मिलेगी।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 1

वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। यदि आप किसी व्यापार यात्रा पर जा रहे हैं तो घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को उन्नति का अच्छा अवसर मिलेगा। करियर व्यापार करने वालों को आज लाभ होगा। आपकी मेहनत और लगन को देखकर आज जूनियर्स आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। तले हुए खाने से परहेज करें, इससे सेहत बनी रहेगी।
शुभ रंग – बैंगनी
शुभ अंक – 7

धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप किसी खास मित्र से अपने विचार साझा करेंगे। आप परिवार के साथ मूवी देखने की योजना बना सकते हैं। किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जाएंगे, जहां अन्य दोस्तों के साथ एन्जॉय करने का मौका मिलेगा। आप नई स्किल्स सीख सकते हैं जो भविष्य में लाभ देंगी। बाजार में लॉन्च हुई नई गाड़ी खरीदने का मन बना सकते हैं। आज वित्तीय मामलों में किसी एक्सपर्ट की सलाह लेंगे, जो फायदेमंद साबित होगी। ऑफिस में लंबित काम समय पर पूरा करेंगे।
शुभ रंग – मैजेंटा
शुभ अंक – 7

मकर (Capricorn)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ध्यान से किया गया काम फायदेमंद साबित होगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है। आप किसी अच्छे रेस्टोरेंट जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी की अनदेखी करने से बचें। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप कम से कम समय में काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। जो लोग रियल एस्टेट व्यवसाय में हैं, वे नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकते हैं।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 2

कुंभ (Aquarius)
आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज आप जीवनसाथी से लंबी बातचीत कर सकते हैं, जिससे संबंधों में सुधार होगा। आप दोस्तों के साथ घर पर मूवी देखने की योजना बना सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो भविष्य में आपको लाभ पहुंचा सकता है। किसी विशेष कार्य में सफलता मिलेगी और साथ ही नए आइडियाज भी आ सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलता रहेगा।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 2

मीन (Pisces)
आज का दिन नए उत्साह से भरा रहेगा। आपका अच्छा व्यवहार समाज में आपकी अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर की सजावट का काम करवा सकते हैं। ठेकेदारों के लिए आज लाभ का दिन है। आप अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका व्यापार में लाभ देगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी। लोगों के बीच आपकी प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल शानदार रहेगा।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 6

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]