HNN / राजगढ़
जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में अलग-अलग मामलों में दो लोगों की मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। पहला मामला राजगढ़ मंडल के तहत आने वाले क्षेत्र दाहन का है, जहां एक युवक ने 12 फरवरी को जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद परिजन युवक को सिविल अस्पताल राजगढ़ से सोलन ले आए। यहां जब युवक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे चिकित्सकों द्वारा 13 फरवरी को आईजीएमसी रेफर किया गया जहां युवक ने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया।
मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय रमन सिंह पुत्र भूलर सिंह ग्राम व डाकघर दाहन के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। दूसरा, मामला गिरी पुल के समीप पेश आया, जहां एक साधु संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल में भेज दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मृतक साधु की पहचान 61 वर्षीय मेहर सिंह पुत्र गुरबख्शा राम निवासी सरकाघाट मंडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साधु पिछले कई सालों से यशवंत नगर क्षेत्र में रह रहा था और वह अक्सर शराब के नशे में रहता था। उधर, एडिशनल एसपी बबीता राणा ने दोनों हादसों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group