लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री सुक्खू के जिला सिरमौर प्रवास में आंशिक संशोधन

Ankita | 18 अगस्त 2023 at 8:10 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

आज प्रातः सवा 11 बजे पहुंचेगे सतौन हैलीपेड, इतने बजे बाढ़ प्रभावित स्थल कंडईवाला का करेंगे दौरा………

HNN/ नाहन

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के 18 अगस्त 2023 शुक्रवार को सिरमौर जिला के प्रवास कार्यक्रम की समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन हुआ है। मुख्यमंत्री आज प्रातः सवा 11 बजे हेलीकाप्टर से सतौन हैलीपेड पहुंचेंगे और 11.55 बजे अम्बोण गांव प्रभावित परिवारों से मिलेंगे तथा राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके उपरांत 12.50 बजे कच्ची ढांक सड़क का निरीक्षण करेंगे। वह दोपहर 1.05 बजे सिरमौरी ताल में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री 1.30 बजे सीसीआई राजबन में स्थापित आपदा प्रभावित राहत शिविर का निरीक्षण करेंगे।

इसके उपरांत गांव नारीवाला में दोपहर 1.50 बजे बाढ़ पीड़ित परिवारों के सदस्यों से भेंट करेंगे तथा 2.25 बजे विश्राम गृह सतौन पहुंचेगें।मुख्यमंत्री 2.30 बजे सतौन से नाहन के लिये रवाना होंगे। वह 3.10 बजे नाहन से कंडईवाला में 3.50 बजे बाढ़ प्रभावित स्थल का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री इसके उपरांत नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें