HNN/ बद्दी
पंजाब में ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद है और अब हिमाचल में भी तेजी से आप ने दोनों दलों में सेंधमारी शुरू कर दी है। बीबीएन पंजाब का सीमावर्ती क्षेत्र है जिसके चलते भारी संख्या में भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं।
पहले प्रदेश कांग्रेस सचिव धर्मपाल चौहान ने आप ज्वाईन की। इसके बाद राष्ट्रीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चौधरी जो कि पिछले लंबे समय से भाजपा से जुड़े थे, उन्होंने आप का दामन थामा। अब भाजपा एसटी सैल के जिला उपाध्यक्ष हरविंद्र सिंह हैप्पी ने 200 परिवारों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हैप्पी दून भाजपा विधायक परमजीत सिंह पम्मी की निकटवर्ती पंचायत गुल्लरवाला के निवासी हैं और विधायक के खासमखास रहे हैं। रविवार को पूजा पैलेस में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिदत्त शर्मा की अगुवाई में हरविंद्र सिंह हैप्पी ने 200 परिवारों के साथ आप का दामन थामा।
हरविंद्र सिंह हैप्पी ने कहा कि वह और उनका परिवार पिछले कई सालों से भाजपा से जुड़े थे लेकिन पार्टी ने उनकी कदर नहीं की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group