CONGRESS.jpg

बाहरी राज्यों के लोगों को प्रदेश में सरकारी नौकरी देने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

HNN / शिमला

प्रदेश कांग्रेस कल यानि मंगलवार को प्रदेश भर में सरकारी नौकरियों में प्रदेश के बाहरी लोगों की नियुक्तियों के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि कांग्रेस जिला मुख्यालयों में प्रदेश सरकार की सरकारी नौकरियों में भेदभाव कर जिस प्रकार प्रदेश के बेरोजगारों के साथ अन्याय किया जा रहा है उसके खिलाफ कांग्रेस चुप नही बैठेगी।

हिमराल ने कहा कि अभी हाल ही में जेई के पदों पर प्रदेश के बाहरी लोगों की नियुक्तियां की गई है वह प्रदेश के बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। वही , कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश के युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और यह सरकार बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार बांटने में लगी है।

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग में जेई के पदों पर बाहरी राज्यों के लोगों को नियुक्तियां दी गई है जिसके खिलाफ मंगलवार को प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


Posted

in

,

by

Tags: