HNN / ऊना
जिला ऊना के बसाल गांव में अज्ञात बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन बुजुर्ग को पंजाब के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां बुजुर्ग का इलाज चला हुआ था, जहां शाम उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। मृतक बुजुर्ग की पहचान 74 वर्षीय जुल्फी राम पुत्र माडू राम जिला ऊना के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वृद्ध 5 दिसंबर को सैर करने के लिए सुबह घर से निकला था। इसी दौरान अचानक अज्ञात बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी और वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वृद्ध को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया।
लेकिन परिजन उसे पंजाब के एक निजी अस्पताल ले आये, जहां बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर एसपी परवीन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिस क्षेत्र में यह सड़क दुर्घटना हुई उसके आसपास क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। हालांकि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया हुआ है।