लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदी महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

SAPNA THAKUR | 15 अक्तूबर 2021 at 7:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा में यमुना नदी किनारे एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सोहन्दी देवी पत्नी राम स्वरूप निवासी मानपुर देवड़ा के रूप में हुई है।

वही स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। लिहाजा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्यवाही अमल में लाई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महादेव स्टोन क्रशर के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पैदल चल रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ट्रैक्टर की टक्कर से महिला नीचे गिर गई तथा टायर के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा महिला को अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। वही मानपुर देवड़ा का निवासी चालक राजकुमार पुत्र पाल सिंह मौके से फरार हो गया।

उधर, खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि ट्रैक्टर एचपी 17 ई 3889 की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा-279 व 304ए के अलावा एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें