लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

जिला सिरमौर भाजपा की समीक्षा बैठक में पांचों सीटें जीतने की हुंकार

PRIYANKA THAKUR | 26 सितंबर 2021 at 4:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पूर्ण कालिक विस्तारक अक्षय भरमौरी की उपस्थिति में भावी रणनीति तैयार

HNN / नाहन

जिला सिरमौर भाजपा के द्वारा नाहन सर्किट हाउस में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्ण कालिक विस्तारक अक्षय भरमौरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जबकि इस जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा की गई। बैठक में पिछले समय जो पार्टी द्वारा कार्य किए गए तथा आने वाले समय में जो कार्य किए जाने हैं, उनकी समीक्षा भी की गई। इस बाबत अधिक जानकारी देते हुए जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने दावा करते हुए कहा कि 2022 में जयराम की सरकार और जिला की पांचों सीटें भाजपा की ही होंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर 7 अक्टूबर तक सेवा भाव से अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अस्पतालों में फल आदि बांटे गए। उन्होंने यह भी बताया कि जिला भाजपा के द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस दिव्यांगों के साथ मनाया गया। इसके साथ साथ जिला मुख्यालय नाहन में महिला मोर्चा का एक भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं के द्वारा सैनिटाइजर वितरित किए गए।

जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष पर स्वच्छता अभियान छेड़ा जाएगा। साथ ही 7 अक्टूबर को पूरे जिला भर में भाजपा के द्वारा नदी-नालों तालाबों तथा पेयजल स्रोतों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिला भाजपा की मिशन रिपीट योजना का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे जिला के भाजपा से संबंधित पंचायती राज प्रतिनिधियों को सूचीबद्ध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सब को साथ जोड़कर पंच परमेश्वर नाम के साथ बड़े-बड़े सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। भावी रणनीति के तहत अब भाजपा के द्वारा प्रत्येक पन्ना प्रमुख के साथ 2 सहायक भी नियुक्त किए जाएंगे।

यानी अब एक पन्ना पर तीन प्रभारी नियुक्त होंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा के द्वारा जिला के उन सभी लाभार्थियों को भी सूचीबद्ध किया जाएगा जिन्हें केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा लाभ मिला है। जिला भाजपा के द्वारा इन लाभार्थियों के साथ भी बड़े सम्मेलन किए जाने की तैयारी की जा रही है।

आयोजित विशेष बैठक में भाजपा जिला महामंत्री बलदेव कश्यप ,बलबीर चौहान ,राजेंद्र, जिला भाजपा उपाध्यक्ष पृथ्वीराज, दिनेश नेगी ,आर आर शर्मा ,दिनेश चौधरी, जिला सचिव प्रीत मोहन शर्मा, तारा ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर, सुनील, अरविंद गुप्ता, सूरज चौहान, सुरेंद्र, नेहरू , मनीष चौहान, तपेंद्र सिंह सहित जिला के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]