चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को पुतिन से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने पुतिन से यूक्रेन संकट का समाधान बातचीत के माध्यम से ढूंढने का समर्थन किया। जिनपिंग ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में इस समय परिस्थितियां बहुत तेजी से बदल रही हैं।
जिनपिंग ने पुतिन से कहा कि शीत युद्ध की मानसिकता त्यागना और उचित सुरक्षा चिंताओं का सम्मान करना जरूरी है। अभी तक चीन ने इस संकट पर सतर्क कूटनीतिक रुख अपनाया है और रूस के सैन्य अभियान को ‘आक्रमण’ कहने या रूस के कार्यों की निंदा करने से इनकार किया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group