गोली लगने से घायल हुए जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का अस्पताल में निधन हो गया है। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन बचाया नहीं जा सका। बता दें कि पूर्व पीएम शिंजो आबे स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 11:30 बजे नारा शहर में काउंसलर चुनाव के लिए भाषण दे रहे थे।
यह रैली नारा शहर के यमातोसैदाईजी स्टेशन के पास आयोजित की गई थी। इस दौरान पूर्व पीएम शिंजो आबे को पीठ में गोली मार दी गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उनका तीन घंटे तक इलाज चला, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। वहीँ, शिंजो आबे को गोली मारने वाले संदिग्ध आरोपी का नाम तेत्सुया यामागामी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उसकी उम्र 41 साल है। वह नारा शहर का ही रहने वाला है। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि वह जापान के नेवी का पूर्व सैनिक रहा है। 2005 में वह रिटायर हो गया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group