भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिरमौरी ताल और कच्ची ढांग में लिया नुकसान का जायजा
HNN/ पावंटा साहिब
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को जिला सिरमौर में हुए बादल फटने से नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान जेपी नड्डा ने सिरमौरी ताल और कच्ची ढांग में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने सीसीआई राजबन स्थित राहत केंद्र में जाकर पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
साथ ही उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सिरमौरी ताल में अपने परिवार के पांच सदस्यों को खो चुके विनोद कुमार के भाई के घर नारीवाला पहुंचकर सांत्वना भी दी। राजबन में मीडिया से बात करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार, प्रदेश की किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद में पीछे नहीं रहेगी।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री चिंतित है, मैं प्रधानमंत्री का प्रतिनिधि बनकर बाढ़ तथा बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने आया हूं। बादल फटने से प्रभावित परिवारों की दास्तान सुनकर मन बड़ा दुखी है। इस भारी बारिश से प्रदेश का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।
प्रकृति के आगे किसी का जोर नहीं चलता है। जिन परिवारों की क्षति हुई है, उनके प्रति हमारी सहानुभूति है। जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवा रहा है। आज में प्रदेश के लोगों का दुख दर्द बांटने तथा उनकी भावना सुनाने आया हूं। जेपी नड्डा ने कहा कि पीड़ित परिवारों की सभी छोटी-बड़ी समस्याओं को पांवटा साहिब में विधायक सुखराम चौधरी, नाहन व शिमला में सांसद सुरेश कश्यप और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल हल करवाएंगे।
शिमला में मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। स्थानीय लोगों की जो भी समस्या हैं, उसका मुख्यमंत्री से हल करवाया जाएगा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group