अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सहित कई कर्मचारी मिले डॉक्टर बिंदल से….
HNN/नाहन
मुख्यमंत्री के नाहन आगमन को लेकर कर्मचारियों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीदें बनती नजर आ रही हैं। अपनी लंबित विभिन्न समस्याओं को लेकर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बब्बी नाहन इकाई के अध्यक्ष अकाश विश्नोई, मेडिकल कॉलेज नाहन की अध्यक्ष यास्मीन शेख, शिशुपाल रंजना अध्यक्ष नर्सिंग स्टाफ आदि विधायक डॉ राजीव बिंदल से मिले।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विधायक डॉ राजीव बिदल ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया। तो वही कई ऐसी समस्याएं थी जिनके समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष पैरोकारी करने का आश्वासन भी दिया। बैठक में सतीश शर्मा, प्रभात, नरेश कुमार, दीपक, दिग्विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह शिक्षा विभाग से मौजूद रहे जबकि मेडिकल आउट सोर्स वर्ग होमगार्ड वन विभाग के कर्मचारियों ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group