लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गईं 25 विशेष बसें

NEHA | 4 नवंबर 2024 at 1:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ऊना से चंडीगढ़ के लिए 15, बद्दी के लिए पांच और होशियारपुर के लिए पांच विशेष बसें चलाई गईं।

HNN/ऊना

दिवाली की छुट्टियों के बाद कामकाजी लोग अपने कार्यस्थलों को लौटने लगे हैं। इसके चलते ऊना के आईएसबीटी में रविवार को यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। इन यात्रियों में चंडीगढ़, होशियारपुर और बद्दी की ओर जाने वाले लोग ज्यादा शामिल थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एचआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए रूट के अतिरिक्त 25 विशेष बसों का संचालन किया। इनमें ऊना से चंडीगढ़ के लिए 15, बद्दी के लिए पांच और होशियारपुर के लिए पांच विशेष बसें चलाई गईं। एचआरटीसी ऊना के डीडीएम ई. सुरेश धीमान ने बताया कि विशेष बसें यात्रियों की संख्या के आधार पर चलाई जा रही हैं और भविष्य में भी यात्रियों की संख्या अधिक रहने पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

लंबी दूरी के रूटों पर बसों का संचालन सामान्य रूप से जारी है। एचआरटीसी ने दिवाली पर घर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए भी विशेष बसों का संचालन किया था। दिवाली के बाद अब बस अड्डा पर यात्रियों की संख्या के आधार पर विशेष बसों का संचालन करने का फैसला लिया गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]