लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इस बार हर्षाेल्लास व रीति रिवाज के साथ आयोजित होगा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव

SAPNA THAKUR | 13 अक्तूबर 2021 at 3:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

पांवटा साहिब में 18 व 19 अक्तूबर को राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव आयोजित किया जाएगा। बड़ी बात तो यह है कि इस वर्ष यमुना शरद महोत्सव सांकेतिक रुप में नहीं ब्लकि पूरे हर्षाेल्लास व रीति रिवाज के साथ आयोजित किया जाएगा। एसडीएम विवेक महाजन ने बुधवार को कहा कि उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम की अध्यक्षता में बीते कल उपमंडल अधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि यमुना शरद महोत्सव का शुभारंभ विधिवत रूप से यमुना पूजा से किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि पिछले 2 वर्ष से करोना के कारण इस महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया। परन्तु इस वर्ष यमुना शरद महोत्सव कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मनाया जाएगा। बताया कि यमुना शरद मानने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि सास्कृतिक कार्यक्रम न होने के कारण कुछ खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इनमें हॉकी ,बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी की प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में जो टीम विनर रहेगी उन टीमों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]