अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, हादसे में 2 लोग….

BySAPNA THAKUR

Nov 16, 2021

HNN/ किन्नौर

जनजातीय जिला किन्नौर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों के घायल हो जाने की जानकारी मिली है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

जानकारी अनुसार एक ऑल्टो कार ( HP26 A 3371) में 2 व्यक्ति सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए भावानगर अस्पताल पहुंचाया गया। एएसआई प्रकाश चंद ने खबर की पुष्टि की है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: