अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

BySAPNA THAKUR

Nov 16, 2021
The car fell into the ditch uncontrollably

HNN/ ऊना

जिला ऊना के मुबारिकपुर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई है। इस हादसे में एक अन्य युवक घायल बताया जा रहा है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की शिनाख्त विशाल कुमार पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में हुई है।

घायल की पहचान किशन लाल पुत्र नेक चंद निवासी डंगोह तहसील घनारी जिला ऊना के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार दोनों युवक जब स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे तो अज्ञात वाहन ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां विशाल कुमार ने दम तोड़ दिया जबकि किशनलाल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने खबर की पुष्टि की है।

The short URL is: