रीना कश्यप ने कहा-जयराम सरकार ने पच्छाद को दी है बड़ी सौगातें
HNN / पच्छाद
भाजपा पच्छाद मण्डल की मासिक बैठक राजगढ़ लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में हुई। बैठक में विशेष रूप से विधायक रीना कश्यप उपस्थित रही। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई व केंद्र व प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त किये गए कार्यक्रमो पर संगठन के कार्यों को गति देने पर विचार विमर्श किया गया। विधायक रीना कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जयराम सरकार ने पच्छाद को बड़ी बड़ी सौगातें दी है और बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाखों लोग लाभनवित हुए है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अब कार्यकर्ताओ का फर्ज बनता है कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव में इसका प्रचार व जरूरतमंद लोगों तक यह योजनायें पहुंचाए। विधायक रीना कश्यप ने कहा कि वह शीघ्र ही हर बूथ का प्रवास करेंगी व गांव गांव तक खुद जाकर समस्याओं का निवारण करेंगी। उन्होंने हर कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सभी कार्यकर्ता 2022 के मिशन में लग जाएं ताकि 2022 में पुनः प्रदेश व पच्छाद में कमल का फूल खिलाया जा सके।
बैठक में अरुण चौहान, नवीन शर्मा, राकेश नेगी, सुभाष, रीना ठाकुर, ओपी तोमर, अमित शर्मा, रंजीत ठाकुर, कपूर सिंह , विद्यानंद कश्यप, संजय शर्मा, अरुण ठाकुर, सुनीता आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group