लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांवटा में ऑटो व ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, हादसे में 8 लोग….

SAPNA THAKUR | 1 नवंबर 2021 at 8:07 am

HNN/ पांवटा

पांवटा साहिब उपमंडल के गोंदपूर में देर शाम ऑटो व ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 8 लोगों के घायल हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा में भर्ती करवाया गया है। तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकारी के मुताबिक गोंदपुर चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से उसमे सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों में विनीत (33) यमुना विहार काॅलोनी, रूपेन्द्र (28) वाई प्वाईंट पांवटा, शमीम (64) मिस्सरवाला, मंगा राम (34) ज्वालापुर, काजल (21) ज्वालापुर, चंदन सिंह (60) ज्वालापुर, चिराग शर्मा (17) निवासी ज्वालापुर व नीता राम ( 40) निवासी शुभखेड़ा शामिल हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

घटना के बाद घायलों को पांवटा साहिब अस्पताल उपचार को पहुंचाया गया। डीएसपी वीर बहादुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑटो और ट्रक के बीच भिड़ंत हुई है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]