लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

महिला कामगार का फोन छिनने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

PRIYANKA THAKUR | 2 फ़रवरी 2023 at 2:39 pm

HNN / सोलन

महिला कामगार से हाथ से फोन छिनने पर नालागढ़ पुलिस ने दो स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जिसके बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। दरअसल, नालागढ़ क्षेत्र में एक कामगार महिला ड्यूटी से आ रही थी। रास्ते में आते हुए महिला फोन सुन रही थी। इसी बीच दो युवक बाइक पर आए और महिला के हाथ से फोन छिन कर फरार हो गए।

महिला चिल्लाती रही, लेकिन चोर बाइक पर सवार हो कर भाग गए। इसके बाद महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उधर, डीएसपी प्रिंयक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने खेड़ा निवासी दिनेश कुमार और सागर को गिरफ्तार किया है। दोनों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]