HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर निवासी करतार सिंह सौंखले को पद्मा श्री अवॉर्ड से नवाजा गया है। जी हां हिमाचल प्रदेश की झोली में इस बार पद्मश्री का यह दूसरा अवार्ड है। इससे पहले हिमाचल की बेटी कंगना रनौत को भी पद्मश्री के अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
बता दें कि बोतल में कलाकृतियां तैयार करने पर उन्हें यह अवार्ड मिला है। बंद बोतल में कलाकृति बनाना आसान काम नहीं है, लेकिन करतार सिंह कई बार ऐसा करके दिखा चुके हैैं। बांस से तैयार होने वाली उनकी इस कला को देखते हुए इस साल 25 जनवरी को उन्हें पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मंगलवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में होने वाले समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया है। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के हाथों वह पुरस्कृत हुए है। करतार सौंखले ने कहा कि यह सम्मान उनके जीवन के लिए अद्भुत क्षण जैसा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group