HNN / कुल्लू
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रतिभा सिंह मजबूर नही मजबूत प्रत्याशी है। उन्होंने कहा है कि वीरभद्र सिंह के जाने के बाद उनकी नेता प्रतिभा सिंह को वह अकेली व कमजोर समझने की कोई भूल न करें। नारी कभी मजबूर नही हर परिस्थिति में मजबूत होती है। उन्होंने उन्हें महिलाओं का सम्मान करने और उनकी नेता के खिलाफ किसी भी असभ्य भाषा से पूरी गुरेज करने को कहा है। उन्होंने कहा कि भले ही वीरभद्र सिंह अब हमारे बीच नही है पर प्रतिभा सिंह के रूप में आज भी उनका आशीर्वाद व स्नेह हमारे पास है।
मुकेश ने मुख्यमंत्री से पूछा कि वह बताए उन्होंने अपने चार साल के इस शासनकाल में प्रदेश को क्या दिया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते है कि महंगाई कांग्रेस की देन है पर पलटवार करते हुए कहा कि जब वीरभद्र सिंह के समय महंगाई बड़ी तो उन्होंने पीडीएस के तहत सस्ते राशन की एक बड़ी योजना शुरू की। आज प्रदेश में यह योजना दम तोड़ रही है। गैस का सिलेंडर 1100 व पेट्रोल 103 रुपए हो गया है। उनके शासनकाल में प्रदेश के पढे लिखे बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलती थी पर आज यहां बाहरी राज्यों के लोगों को मिल रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मुकेश ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वह इन दिनों हेलीकॉप्टर पर ज्यादा उड़ रहें है और जमीन पर पैर नही रख रहें है। यही बजह है कि उन्हें न तो धरातल पर सड़को की हालत का कोई पता है और न ही जनसमस्याओं की ही। उन्होंने कहा कि न तो भाजपा को और न ही मुख्यमंत्री को लोगों से वोट मांगने का कोई अधिकार है। उन्होंने जयराम पर आरोप लगाया कि उन्होंने आज प्रदेश को भारी कर्जो में डूबा दिया है।यह पहले मुख्यमंत्री है जिन्होंने अपने इस कार्यकाल में 40 हजार करोड़ का कर्ज लिया है और जब वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता से बाहर होंगे तब अपनी विरासत में 85 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ कर जाएंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group