HNN / काँगड़ा
21 माह बाद ज्वालामुखी मंदिर में आख़िरकार नव वर्ष पर भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था शुरू हो गई है। इसके साथ ही अब कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए मंदिर में आने जाने पर कई प्रकार की पाबंदियां लगाई गई है। बता दे कि मंदिर में केवल उन्हीं भक्तों को प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाई होंगी।
इतना ही नही शारीरिक दूरी बनाकर रखने वाले भगत ही प्रसाद ग्रहण कर पाएंगे। बता दे कि वर्ष के पहले दिन मां के कपाट सुबह पांच बजे भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंदिर में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। मंदिर परिसर में चप्पे-चप्पे पुलिस बल तैनात किया गया है। भक्तों को अधिक समय तक मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में खड़े नहीं रहने दिया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





