लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

1 फीट बर्फबारी के बीच फंसे 150 पर्यटकों को खाकी ने किया रेस्क्यू

SAPNA THAKUR | 27 दिसंबर 2021 at 12:01 pm

HNN/ मंडी

बीते रोज हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर भारी हिमपात हुआ है। वही बाहरी राज्यों से भारी संख्या में सैलानी बर्फबारी के बीच मस्ती करने के लिए हिमाचल भी पहुंच रहे हैं। परंतु कभी-कभार सैलानी बर्फबारी के बीच इस कदर फस जाते हैं कि निकलना भी मुश्किल हो जाता है। तो वही बर्फबारी के बीच फंसे सैलानियों की मदद के लिए हिमाचल प्रदेश के जवान भी हमेशा तैयार रहते हैं।

ऐसा ही कुछ देखने को मिला है जिला मंडी के विख्यात धार्मिक पर्यटन स्थल पराशर में। जहां 1 फीट बर्फबारी के बीच सैकड़ों पर्यटक फंस गए। भारी बर्फबारी के कारण पर्यटकों के वाहन फंस गए तथा वह वापस नहीं लौट सके। लिहाजा पर्यटकों के बर्फ के बीच फंसने की सूचना जैसे ही प्रशासन को लगी तो पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न किए बिना सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान घंटों की मशक्कत के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि पर्यटकों को यहां ठहरने के लिए न तो होटल मिले और ना ही गेस्ट हाउस। जिसके चलते पर्यटकों को मजबूरन वापस आना पड़ा और वह भारी बर्फबारी के बीच में फंस गए।

डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि बर्फबारी के बीच फंसे 150 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने पर्यटकों से एहतियात बरतने की अपील की है तथा बर्फबारी वाले इलाकों में जाने से बचने की भी सलाह दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]