लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

‘स्वच्छ भारत अभियान’ के अंतर्गत जिला में 19000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा किया जाएगा इकट्ठा

PRIYANKA THAKUR | 11 अक्तूबर 2022 at 2:52 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी जतिन लाल ने बताया कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के अंतर्गत मंडी जिले में 31 अक्तूबर, 2022 तक करीब 19000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा व ई-कचरा (ई-वेस्ट) इकट्ठा किया जाएगा। बता दें, कि खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 1 अक्तूबर, 2022 को प्रयागराज से स्वच्छ भारत अभियान-2.0 का शुभारंभ किया था। इस अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए 1 से 31 अक्तूबर, 2022 तक पूरे देश में व्यापक मुहिम चलाई गई है।

जतिन लाल ने बताया कि मंडी जिले में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत खंड विकास कार्यालयों व शहरी निकायों के जरिए प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया जाएगा। इसके अलावा मंडी जिले में राष्ट्रीय सेवा योजना व नेहरू युवा केंद्र संगठन स्वयं सेवकों के जरिए शहरों व गांव-गांव में जाकर प्लास्टिक व ई-कचरा (ई-वेस्ट) इकट्ठा किया जाएगा। प्लास्टिक कचरा व इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल पुराने अनुपयोगी उत्पाद जैसे मोबाइल, सैल आदि एकत्रित किए जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मंडी जिले में स्वच्छ भारत अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र संगठन व राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों के जरिए व्यापक मुहिम चलाई गई है। इन संगठनों के माध्यम से जिला के तमाम छोटे-बड़े शहरों व गांव-गांव में जाकर लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा घर-घर से प्लास्टिक कचरा व ई-अपशिष्ट पदार्थ एकत्रित करके संबंधित विभागों के जरिए सड़क आदि निर्माण कार्य में उपयोग लाकर उचित प्रबंधन किया जाएगा।

जतिन लाल ने मंडी जिले के संबंधित विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया है कि इस अभियान को सफल बनाने हेतु अपने कार्यक्षेत्र में जन-जन को जगरूक करने के लिए व्यापक मुहिम चलाई जाए, ताकि जिला को प्लास्टिक कचरा मुक्त किया जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]