HNN / बिलासपुर
जिला बिलासपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं, सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की हालत भी काफी नाजुक बताई जा रही है। गौरतलब है कि वीरवार देर रात 32 वर्षीय हनी और 19 वर्षीय आशीष दोनों बाइक पर सवार होकर घर की ओर आ रहे थे।
इसी दौरान अचानक किसी अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों युवकों को अस्पताल लाया गया जहां हनी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है जबकि आशीष का उपचार अस्पताल में जारी है। वही हनी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





