BJYM-meeting-held-in-Sagdah.jpg

राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर संगड़ाह में हुई भाजयुमो की बैठक

HNN/ संगड़ाह

भाजपा युवा मोर्चा की रेणुकाजी मंडल की बैठक विश्राम गृह परिसर संगड़ाह में संपन्न हुई। बैठक में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बलबीर चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर, मंडल उपाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, भाजयुमो जिला सचिव रणवीर तोमर व जिला उपाध्यक्ष विनोद आदि के अलावा गेहल-ढिमाईना व भावण-कड़ियाणा के युवा प्रधान भी मौजूद रहे।

बैठक में 25 मार्च को सोलन मे युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या व मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में होने वाले सम्मेलन में क्षेत्र से 300 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को पंहुचाए जाने की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।‌ क्षेत्र के हर मतदान केंद्र से कार्यकर्ता सोलन पहुंचेंगे। विकास खंड संगड़ाह की गेहल-ढिमाईना व भावण-कड़ियाणा पंचायत युवा प्रधानो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, उनकी पंचायतों से गत लोकसभा चुनाव की अपेक्षा आगामी विधानसभा चुनाव मे भी भाजपा को ज्यादा बढ़त मिलेगी।


Posted

in

,

by

Tags: