लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने प्रख्यात शिक्षाविद् बाबा इकबाल सिंह के निधन पर जताया शोक, कहा…

PRIYANKA THAKUR | 30 जनवरी 2022 at 8:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बाबा इकबाल सिंह का शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के बडू साहिब में निधन हो गया। वह 96 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाबा इकबाल सिंह का चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था और उन्हें बडू साहिब लाया गया था, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। हाल ही में केंद्र सरकार ने बाबा इकबाल सिंह को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा था। बाबा इकबाल सिंह के निधन पर राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले इक़बाल सिंह जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। उनकी सेवाओं के सम्मान स्वरूप उन्हें वर्ष 2022 में पद्मश्री के लिए चुना गया। उनके परिवार व प्रशंसकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बाबा इकबाल सिंह जी के निधन से आहत हूं। उन्हें युवाओं में शिक्षा बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने की दिशा में अथक प्रयास किया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]