लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

म्यूजिक के प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार शर्मा का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

SAPNA THAKUR | 30 दिसंबर 2021 at 9:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के नाहन स्थित प्रदेश के सबसे पुराने कॉलेजों में शुमार डॉ वाईएस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अलावा प्रदेश के विभिन्न कॉलेज में म्यूजिक के प्रोफेसर रहे डॉ मनोज कुमार शर्मा का निधन हो गया है। प्रदेश के संगीत जगत में उनके निधन से शोक की लहर है।

डॉ मनोज कुमार शर्मा एक उच्च कोटि के संगीतज्ञ, शिक्षक और कलाकर थे। उनकी पहली नियुक्ति राजकीय महाविद्यालय नाहन में 1989 में हुई जहां पर उन्होंने लगभग 6 साल तक बच्चों को संगीत की शिक्षा दी। उनके पढ़ाये हुए छात्र आज संगीत की दुनिया मे किसी न किसी रुप मे सेवाए दे रहे है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उनके शिष्यों में डॉ देवराज शर्मा , रेखा शर्मा, मनोज कुमार ,रामकिशन, डॉ राजिंदर तोमर ,सूर्यकांत आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संगीत प्रोफेसर डॉ देव राज शर्मा ने निधन पर शौक प्रकट करते हुए कहा कि लगभग 30 सालों तक वह आकाशवाणी और दूरदर्शन से शास्त्रीय संगीत और सुगम संगीत की प्रस्तुति से श्रोताओं को आनंदित करते रहे।

वह किराना घराना के सुप्रसिद्ध और हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर पंडित भीमसेन शर्मा के सबसे प्रिय शिष्य थे। प्रदेश व देश के कई राज्यों में उन्होंने अपने कार्यक्रम दिए। नाहन के रामकुमार सैनी , नासिर यूसुफ़ जई की लिखे कई गजलों को स्वरबद्ध किया और आकाशवाणी से प्रस्तुति भी दी। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनके शिष्य शोक संतप्त परिवार के साथ है।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]