जिला प्रशासन ऊना ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से मैहतपुर-बसदेहड़ा क्षेत्र में लागू नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन के आदेशों में आंशिक संशोधन किया है। नए प्रावधानों के तहत किसान सब्जी मंडी के आयोजन दिवस और समय में बदलाव किया गया है।
ऊना/मैहतपुर-बसदेहड़ा/वीरेंद्र बन्याल
अब शुक्रवार को लगेगी किसान सब्जी मंडी
जिला दंडाधिकारी जतिन लाल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार किसान सब्जी मंडी अब सोमवार के स्थान पर प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। मंडी का समय दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुराने स्थल पर ही रहेगा आयोजन
किसान सब्जी मंडी बसदेहड़ा के ओवरहेड टैंक के समीप पहले से निर्धारित स्थल पर ही आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंडी के दौरान क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
मंडी अवधि में पार्किंग पूर्ण प्रतिबंधित
निर्धारित समयावधि के दौरान संबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के दोपहिया, चारपहिया अथवा अन्य वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यह कदम यातायात को सुचारू बनाए रखने और भीड़भाड़ से बचाव के लिए उठाया गया है।
आदेशों की अनुपालना की अपील
जिला दंडाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों, दुकानदारों और आम जनता से आदेशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है। प्रशासन का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





