लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 15 अप्रैल को पांगी में करेंगे राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्री रहेंगे मौजूद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 12 अप्रैल 2025 at 8:56 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

चंबा/पांगी

प्रदेश के सभी जिलों में मंत्री और वरिष्ठ नेता करेंगे जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रमों की अध्यक्षता

पांगी में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 15 अप्रैल 2025 को चंबा जिले के पांगी में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्री करेंगे कार्यक्रमों की अध्यक्षता
राज्य सरकार ने हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। इनके लिए मंत्रियों की नियुक्ति की गई है।

यहां होंगे जिला स्तरीय समारोह और अध्यक्षता करेंगे मंत्री

  • मंडी — उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
  • धर्मशाला (कांगड़ा) — स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल
  • ऊना — कृषि मंत्री चंद्र कुमार
  • सोलन — उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
  • केलांग (लाहौल-स्पीति) — राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी
  • नाहन (सिरमौर) — शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
  • शिमला — ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह
  • कुल्लू — लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह
  • रिकांगपिओ (किन्नौर) — नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी
  • हमीरपुर — पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस बाली
  • बिलासपुर — विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार

प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा हिमाचल दिवस
हिमाचल दिवस के अवसर पर सभी जिलों में ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य रंगारंग आयोजन किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू पांगी में मुख्य समारोह की अध्यक्षता कर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]