लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

माइनस तापमान में आईटीबीपी के जवानों ने 15000 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

SAPNA THAKUR | 26 जनवरी 2022 at 10:45 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

आज देश के 73वें गणतंत्र दिवस की धूम हर कोने में मची हुई है। इसी बीच माइनस तापमान में देश के आईटीबीपी के जवानों ने 15000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया है। उत्तराखंड, हिमाचल और लद्दाख में 15000 फीट की ऊंचाई पर तैनात जवानों का जोश गणतंत्र दिवस पर देखने को मिला है।

आईटीबीपी के इन हिमवीरों ने माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान और 15000 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में तिरंगा लहराया है। ये जवान शरीर गला देने वाली सर्दी में भी दिन रात तैनात रहकर देश की सीमाओं की रक्षा में लगे हैं।

उधर, उत्तराखंड में आईटीबीपी के जवानों ने माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तापमान पर 14,000 फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया। इसके अलावा आई़टीबीपी के जवानों ने हिमाचल प्रदेश में 16000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]