लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3.33 लाख नए मामले

SAPNA THAKUR | 23 जनवरी 2022 at 11:06 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भारत में लगातार चौथे दिन 3 लाख से ज्यादा मामले कोरोना के सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख नए केस आए हैं। हालांकि, शनिवार की तुलना में चार हजार केस कम आए। शनिवार को 3.37 लाख केस मिले थे। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 525 लोगों की मौत हुई।

भारत में पिछले 24 घंटे में 2,59,168 लोग ठीक हुए। अब तक 3,65,60,650 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 93.18% हो गया है। हालांकि, एक्टिव केस बढ़कर 21,87,205 पर पहुंच गए हैं। देश में एक्टिव केस कुल केस के 5.57% हैं। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 17.78% है।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]