लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत नाजुक

PRIYANKA THAKUR | 5 फ़रवरी 2022 at 2:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

दोबारा वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट, डॉक्टर ने कहा….

भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत फिर नाजुक हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। गायिका को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस बीच देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं की जा रही हैं।

पिछले दिनों जानकारी मिली थी कि गायिका लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं, डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वही , लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि लता जी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]