नए साल के अवसर पर गोबिंदगढ़ क्षेत्र में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
HNN / नाहन
नए साल के अवसर पर आज शनिवार को जिला मुख्यालय नाहन के गोबिंदगढ़ क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यहां पहुंचने पर नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर के नेतृत्व में पार्षदों व स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान विधायक बिंदल ने गोविंदगढ़ क्षेत्र में लाखों रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस मौके पर विधायक बिंदल ने जहां क्षेत्रवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी, तो वहीं कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में नाहन में विकास तेज गति से हो रहा है। मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक बिंदल ने कहा कि ऐतिहासिक शहर नाहन में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। शहर में कई जगहों पर पार्किंग का निर्माण किया गया है और कई जगह निर्माणाधीन है। इसी तरह कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाइवे व नाहन-कुम्हारहट्टी हाईवे का कायाकल्प किया गया है।
शहर की दशकों पुरानी पेयजल समस्या का भी समाधान हुआ है। इसके अलावा भी कई विकास कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में नाहन शहर में तेजी से विकास हो रहा है। डॉ बिंदल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि 2022 में विकास कार्यों के मामले में एक कीर्तिमान के रूप में बनकर उभरेगा। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षद योगेश गुप्ता, मधु अत्री, समाजसेवी मनीष अग्रवाल सहित शहर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





