RAPE-3.jpg

बेटी की सहेली को पिता ने बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

HNN / मंडी

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि एक पिता ने अपनी ही बेटी की सहेली के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया। वही, पीड़िता की मां ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किये और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ उसके घर गई हुई थी। यहां उसकी तबीयत खराब होने के चलते वह एक कमरे में सो गई। इसी दौरान अचानक उसकी सहेली का पिता उसके कमरे में आया और दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया। इस दौरान उसने उसे यह बात किसी को ना बताने की धमकी भी दी। वहीं पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।


Posted

in

,

by

Tags: