प्रेमी समेत बहन और जीजा को ठहराया दोषी
HNN / ऊना
जिला ऊना के संतोषगढ़ कस्बे के पास गांव पुना बीनेवाल में पंजाब की एक युवती ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान मनदीप कौर पुत्री बलवंत सिंह निवासी आनंदपुर साहिब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवती अपने मासी के घर ऊना आई हुई थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यहां युवती ने शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि युवती ने जहर निगलने से पहले फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें उसने बताया कि वह गांव के ही एक युवक से प्रेम करती है।
लेकिन उस युवक ने उसे धोखा दिया। उसने बताया कि मेरी मौत का जिम्मेदार उसका प्रेमी समेत उसकी बहन और जीजा भी है। वही पुलिस ने मृतिका के प्रेमी, उसकी बहन और जीजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





