लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण

SAPNA THAKUR | 23 जनवरी 2022 at 7:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

आज दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावरण किया गया। इस समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती पर मैं पूरे देश की तरफ से कोटि-कोटि नमन करता हूं। ये दिन ऐतिहासिक है, ये कालखंड भी ऐतिहासिक है और ये स्थान जहां हम सब एकीकृत हैं ये भी ऐतिहासिक है।

पीएम ने कहा कि नेताजी ने हमें स्वाधीन और समप्रभु भारत का विश्वास दिलाया था। उन्होंने आत्मविश्वास और साहस के साथ अंग्रेजों के सामने कहा था कि मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं लूंगा, मैं इसे हासिल करूंगा। पीएम ने कहा कि ये प्रतिमा आजादी के महानायक को कृतज्ञ राष्ट्र की श्रद्धांजलि है। नेताजी सुभाष की ये प्रतिमा हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को हमारी पीढ़ियों को राष्ट्रीय कर्तव्य का बोध कराएगी। आने वाली और वर्तमान पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।

वहीं, नेताजी की प्रतिमा जब तक तैयार नहीं हो जाती, तब तक उसकी जगह होलोग्राम मूर्ति उसी जगह स्थापित रहेगी। खास बात ये है कि 28 फीट ऊंची ग्रेनाइट से बनने वाली इस प्रतिमा को ओडिशा के प्रसिद्ध मूर्तिकार अद्वैत गडनायक बना रहे हैं। नेताजी की प्रतिमा इंडिया गेट पर बनी छतरी में लगाई जाएगी। इंडिया गेट से हाल ही में अमर जवान ज्योति को हटाकर नेशनल वॉर मेमोरियल में विलय किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पीएम मोदी ने दिए आपदा प्रबंधन पुरस्कार

पीएम मोदी द्वारा सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा अनावरण करने के साथ ही वह स्थापना समारोह में वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भी प्रदान किए। यह पुरस्कार आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा किए गए योगदान को पहचानने और सम्मानित करने के लिए है। 

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]