प्रदेश में नई कार्यकारिणी के गठन से सोशल मीडिया विभाग पार्टी को करेगा और मजबूत- अभिषेक राणा

HNN / शिमला

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए हिमाचल कांग्रेस ने कमर कस ली है और विभाग द्वारा चुनाव जीतने के लिए पुख्ता रणनीतियां भी बनाई जा रही हैं। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष व प्रवक्ता अभिषेक राणा ने बताया कि हिमाचल कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसका मुख्य उद्देश्य उप चुनावों के बाद आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश में जीत की रणनीति तय करना और जनसंपर्क अभियान को और मजबूत करना है।

प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद के लिए राम चंदर, पूनम भारद्वाज, मनोज ठाकुर, मोनी और श्वेत सुननता को उपाध्यक्ष और प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष डीएस साथ अटैच किया है। महासचिव में रोहित वत्स, धीरज ठाकुर, मनीष कंवर, सुनील कुमार (भट्ट), बन्दना ठाकुर, संदीप शर्मा को बनाया है।

सचिव पद के लिए वंश शर्मा, ईशान ठाकुर, नरेश शर्मा, मितुल ठाकुर, आशीष शर्मा (शोना), हिमांशु कुमरा, अनु शर्मा, यशपाल सिंह, रविंदर कुमार (निककु), जीवन खुराना, परवीन कुमार, करम चंद, मनीष ठाकुर, शैशव गौतम, अमित शर्मा, अजीत कुमार नेगी, आनंद सिंह, देवेंडर कंवर, बाली कपूर, राकेश ठाकुर, संदीप ठाकुर, अनिल वर्मा, संदीप ठाकुर, राज वर्मा, दिग्विजय सिंह कश्यप, मनीष कंवर, सागर कैंठला, रणजीत वर्मा, अक्षय नैनता, अनिल वर्मा को सचिव बनाया गया है।

संसदीय चुनाव क्षेत्रों के लिए राजेश ठाकुर को हमीरपुर, राजीव जिसपा को मंडी, राजन शर्मा को कांगड़ा और प्रदीप धीमान को शिमला संसदीय क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। ज़िला अध्यक्षों ईएसए नरवीर ठाकुर बिलासपुर, ललित भूषण चंबा, अखिलेश चौधरी हमीरपुर, राजू ठाकुर कांगड़ा, राकेश मर्या किन्नौर, नरेश ठाकुर कुल्लू, रमेश फरका लाहौल स्पीति, भीम सेन मंडी, रिंकू कैंठला शिमला ग्रामीण, यजुपांत सोलन, मनीष भारद्वाज ऊना, मोनी ठाकुर सिरमौर, प्रवीण सहोता शिमला शहरी अध्यक्ष बनाया है।

ब्लॉक अध्यक्षों में निखिल भारद्वाज (देहरा), लकी वर्मा (धर्मपुर), मनीष कुमार (भोरंज), रजत कुमार सुजनपुर, संदीप कुमार (हमीरपुर), विकास कुमार (बर्सर), आशीष (चिंतपूर्णी), अभिषेक (गगरेट), प्रेम चंद (हरोली), अमन भारद्वाज (ऊना) , यतीन्दर (कुतलहद), पंकज राणा (झडूता), राहुल (घुमारवीं), अनुपम वर्मा (नैना देवी ), हसीन चुरह, अमित शर्मा (बैजनाथ), हेम चंद (चंबा), सूरज थापा (भटोयत), सुन्नी सौरव (इंदोरा), महेश्वर पाठ (फ़तेहपुर), गुलशन गिरि (जवाली), अंकुश सूद (जवालामुखी), सुन्नी चौधरी (जैसिंघपुर), त्रिशन सहोत्र (नगरोटा), अंकुश सैनी (कांगड़ा), विनय कुमार (शाहपुर), मनीष कुमार (धर्मशाला), सोम नाथ शर्मा (नाहन), अजय भारद्वाज (रेणुकाजी), विवेक धीमान (पांवटा साहिब), नारायण शर्मा (शिलाई) शामिल है।


Posted

in

,

by

Tags: