लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांवटा सिविल अस्पताल में कोरोना से 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत

SAPNA THAKUR | 30 जनवरी 2022 at 11:29 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में वार्ड नंबर-13 निवासी एक 68 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 महामारी से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति का गंभीर रूप से बीमारियों के चलते पांवटा अस्पताल में बीते तीन दिन से इलाज चल रहा था। इस दौरान व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

उसके बाद उस व्यक्ति का स्वास्थ विभाग ने कोरोना टेस्ट लिया जिसमे वह व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। बीएमओ अजय देओल ने बताया कि एक व्यक्ति की शनिवार को मौत हुई है, जिसका मौत के बाद कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोविड-19 नियमों के तहत उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]