HNN/ तपेंद्र ठाकुर पांवटा
पांवटा साहिब में खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि वे दिनदहाड़े नदियों को छलनी करने का कार्य कर रहे हैं। जिसको लेकर अब पुलिस प्रशासन, वन विभाग तथा माइनिंग विभाग ने भी सख्त रवैया अपना लिया है। बीते रोज की यदि बात करें तो एसडीएम, डीएसपी, डीएफओ समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा 6 ट्रैक्टर जब्त किए गए।
पुलिस प्रशासन, वन विभाग व माइनिंग विभाग ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। खनन विभाग एवं पुलिस प्रशासन की कार्यवाही को लेकर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि बीते रोज इन माफियाओं पर पुलिस ने शिकंजा कसा और गुरवार सुबह सवेरे खनन माफिया फिर नदियों को छलनी करने में लग गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
तभी डीएसपी वीर बहादुर ने एसएचओ अशोक चौहान और तमाम पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर यमुना नदी पर दस्तक दी। तथा पुलिस ने एक और ट्रैक्टर पकड़ने में सफलता हासिल की है। हालांकि कुछ ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए। बताते चलें कि अवैध रूप से नदियों से उठाई जा रही खनन सामग्री से राज्य को भी भारी राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। यही नहीं बल्कि यमुना नदी में करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर अवैध खनन जोरों पर है। यहां अवैध रूप से नदियों में खनन सामग्री उठाई जा रही है।
उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि यमुना पुल के नीचे अवैध खनन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए पांवटा पुलिस के द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुबह कुछ ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए लेकिन एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है और खनन माफियाओं पर कार्यवाही जारी रहेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group