लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पशुओं के लिए चारा काट रही महिला की पेड़ से गिरकर दर्दनाक मौत

SAPNA THAKUR | 30 जनवरी 2022 at 3:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

उपमंडल ज्वालामुखी की तहसील खुंडिया के पलियार गांव में घास काट रही एक महिला के साथ दर्दनाक हादसा पेश आया। महिला पशुओं के लिए घास काटने जैसे ही पेड़ पर चढ़ी तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी जिस कारण उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 63 वर्षीय महिला पलियार निवासी कमला देवी पशुओं के लिए चारा लेने घर से खेतों की तरफ निकली। इस दौरान महिला घास काटने के लिए पेड़ पर चढ़ गई। जैसे ही महिला पेड़ पर चढ़कर घास काटने लगी तो अचानक ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं दूसरी तरफ जब देर तक भी महिला घर नहीं पहुँची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान महिला का शव साथ लगते नाले में पड़ा हुआ मिला। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]