लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

पच्छाद के सराहां में जन सेवा संघर्ष फाउंडेशन की बैठक संपन्न

SAPNA THAKUR | 8 जनवरी 2022 at 5:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जनसेवा की भावना से एक लाख से अधिक लोगों को दी है सहायता- गोयल

HNN/ सराहां

जन सेवा संघर्ष फाउंडेशन की जिला सिरमौर की खड़ स्तरीय बैठक का आयोजन सराहां में किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने मुख्य रूप से शिरकत करी। जबकि राष्ट्रीय सलाहकार अनिल गोयल, प्रदेश महिला अध्यक्ष लता शर्मा, राज्य सह सचिव सुरेंद्र कुमार, जिला सोलन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल भी रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सलाहकार अनिल गोयल ने कहा कि हिमाचल मे फाउंडेशन ने असहाय लोगों की हर संभव मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने सभी जन सेवको को कहा कि जितना हो सके एक-एक गांव जा कर हर उस व्यक्ति तक पहुंचे जिसे किसी भी तरह की सहायता की जरूरत है। गोयल ने कहा कि जन सेवा संघर्ष फाउंडेशन प्रदेश में जरूरत मंद लोगो की हर संभव मदद कर रहा है। जिसमे गरीब लड़कियों की शादी, असहाय बच्चों को गोद लेना, बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद देना, युवाओं को नशे से दूर रखना आदि कार्य शामिल है।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने कहा की फाउंडेशन पूरे भारत के 21 राज्यों में काम कर रही है। जिसमे जरूरत मंद लोगो तक पहुंच कर उनकी हर संभव सहायता की जा रही है। दिलीप ने कहा कि फाउंडेशन ने हाल ही में हिमाचल के विभिन्न जिलों में जा कर जरूरत मंद लोगो की हर संभव सहायता की है जिसमे गरीब लड़कियों की शादी, बच्चों को गोद लेना उनकी पढ़ाई लिखाई का खर्च भी वहन किया जाता है।

यही नहीं जरूरत मंद लोगो को कपड़े आदि भी बांटे गए हैं। जो चल नही सकते उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई है। ऊना की तीन बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा लिया है। कुल्लू की 8 साल की असहाय लड़की को गोद लिया है। फाउंडेशन ने सराहां में दो बच्चो को पांच, पांच हजार रुपए अनुदान राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन ने थोड़े से समय में पूरे भारत से एक लाख नौ हजार लोगो को जोड़ा गया है।

उन्होंने सभी से आवाहन किया कि प्रदेश में जरूरत मंद लोगो की सेवा के लिए और तेजी लाए। वही फाउंडेशन की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष लता शर्मा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओ को फाउंडेशन में जोड़ने का कार्य करे। जिससे हर घर तक फाउंडेशन का सेवक पहुंच सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]