लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

न्यू पेंशन कर्मचारी संघ ने लोगो को बताया पुरानी पेंशन और नई पेंशन पद्धति के बीच का अंतर, कहा….

PRIYANKA THAKUR | 1 जनवरी 2022 at 4:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN /राजगढ़

शनिवार को  न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ राजगढ़ द्वारा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गेट मीटिंग का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस मीटिंग में सभी विभागों के लगभग 50 लोगों ने भाग लिया और सभी लोगों को इस बैठक के माध्यम से पुरानी पेंशन तथा नई पेंशन पद्धति  के बीच के अंतर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि किस तरह नई पेंशन योजना सभी कर्मचारियों के हित में नहीं है क्योंकि इस नई पेंशन पद्धति  के अनुसार कर्मचारियों को 1000 या 2000 के बीच में पेंशन दी जा रही है जिससे घर परिवार का खर्च चलाना भी बहुत मुश्किल है।  इस बैठक के बाद सभी सदस्यों को नववर्ष 2022 के कैलेंडर वितरित किए गए तथा कर्मचारियों से वर्ष 2022  का सदस्यता शुल्क लिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान सभी विभागों  के सदस्यों से आग्रह किया गया कि अधिक से अधिक कर्मचारियों को इसमें जोड़ा जाएं।  इस बैठक में NPSEA के निम्न पदाधिकारियों ने एमके कौशल, जिला सचिव सिरमौर , सुशील शर्मा ,अरुण शर्मा, घनश्याम, दिनेश ठाकुर, राजू, दिनेश कुमार ,जगदीश ठाकुर, विपुल दानी आदि लोगों ने भाग लिया। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]