लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाकाबंदी के दौरान कार से बरामद हुई लाखो की नकदी और अफीम की खेप

PRIYANKA THAKUR | 1 जनवरी 2022 at 12:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में अफीम और लाखो रुपए की नकदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान 45 वर्षीय सुखराम निवासी मंडी, 46 वर्षीय विजय कुमार निवासी पधर और सिद्धू निवासी बजौरा जिला कुल्लू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बरोग के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस नव वर्ष के चलते वहां से जा रहे सभी वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान घाघस की तरफ से आ रही एक कार को पुलिस ने तलाशी के लिए रुकवाया और कार चालक को कागजात दिखाने के लिए बोला। जब कार चालक कागजात दिखाने लगा तो उसके हाथ कांपने लगे और वह घबरा गया। पुलिस को जब उसकी हरकतों पर शक हुआ तो पुलिस ने गाड़ी को साइड में लगाने के लिए कहा और उसकी तलाशी ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान डिक्की में रखे बैग से पुलिस को एक कैरी बैग बरामद हुआ जिसमें 500,200 और 100 रुपए के लाखो नोट समेत अफीम मिली। जब पुलिस ने अफीम के वजन को इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर रखा तो वह 480 ग्राम पाई गई। वहीं पुलिस ने कार सवार तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]