लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दो मंजिला गौशाला को आग के हवाले कर व्यक्ति हुआ फरार, मवेशी झुलसे

SAPNA THAKUR | 2 जनवरी 2022 at 10:12 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक व्यक्ति द्वारा दो गौशालाओं को आग लगा दी गई। इस अग्निकांड में गौशाला के अंदर बंधे कुछ मवेशी भी आग में झुलस गए हैं। वहीँ, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जिसे बाद में पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया। बड़ी बात तो यह है कि आरोपी द्वारा अपना गुनाह भी कबूल कर लिया गया है।

मामला करेर पचांयत के घनसुई गांव का है। यहां संजीव पुत्र चिंत राम व अजुध्या देवी की दो मंजिला गौशाला को एक व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया और खुद मौके से फरार हो गया। जब ग्रामीणों ने गौशाला से धुआं उठता देखा तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुट गए तथा अंदर बंधे मवेशियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वही गौशाला में आग की लपटें भड़कती देख इस बाबत जानकारी अग्निशमन विभाग को भी दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया परंतु तब तक गौशाला जलकर राख हो चुकी थी। इतना ही नहीं गौशाला के अंदर कई कीमती सामान भी था जो कि आग की भेंट चढ़ गया जिससे पीड़ित परिवारों को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]