देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना के मामले बढ़ते देख लोग चिंता में पड़ गए हैं। दिल्ली से महाराष्ट्र और
केरल तक कोरोना वायरस ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,095 केस सामने आए हैं। एक्टिव केस भी बढ़कर 15,208 हो गए हैं।
इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना के 3016 केस मिले थे। दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और तेलंगाना में सबसे ज्यादा तेजी से केस बढ़ रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 295 नए मामले सामने आए हैं, यहां पॉजिटिविटी रेट 12.48% पहुंच गया है। केरल में गुरुवार को 765, तो महाराष्ट्र में 700 केस सामने आए। महाराष्ट्र में पिछले 5 महीने बाद इतने केस मिले हैं।
गुजरात में 381 मामले मिले हैं। देश में एक्टिव केस की बात करें तो यह आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया है। केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।
केरल में 3852, महाराष्ट्र में 3016 एक्टिव केस हैं। गुजरात में 2247, कर्नाटक में 1037, दिल्ली में 932, हिमाचल में 798, तमिलनाडु में 726 एक्टिव केस हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





