The-Rajkumar-had-fallen-in-.jpg

डंडे के वार से ब्यास नदी में गिरा था राजकुमार, पानी में गिरने के बाद मारे पत्थर…

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक व्यक्ति की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले माना जा रहा था कि राजकुमार( 50) पुत्र रतन चंद निवासी रामनगर मंडी ने भ्यूली पुल से ब्यास नदी में छलांग लगाई है। परंतु असल में सच्चाई कुछ और ही है। जी हां, राजकुमार ने नदी में छलांग नहीं लगाई थी बल्कि उसे डंडे के वार से नदी में धक्का देकर फेंक दिया गया था। इतना ही नहीं पानी में गिरने के बाद भी आरोपियों ने व्यक्ति पर पत्थरों की बौछार कर दी।

जिसके बाद राजकुमार पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि 17 मार्च को होली के दिन दोपहर बाद राजकुमार के पीछे एक आदमी आ रहा है। उसने डंडे से वार कर राजकुमार को पानी में धकेल दिया। जिसके बाद आरोपी ने उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं मौके पर कुछ अन्य लोग भी वहां थे जिन्होंने व्यक्ति पर पत्थर बरसाए।

जिसके बाद राजकुमार पानी में कहीं गायब हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा इसका वीडियो बनाया गया है। उधर, व्यक्ति का शव गोताखोरों ने 24 घंटे बाद ढूंढ निकाला। सदर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपित रामनगर के रहने वाले हैं और एक ही परिवार से संबंध रखते हैं।


Posted

in

,

by

Tags: